मुरादाबाद: चाचा-भतीजे के शव घर पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम
मुरादाबाद/मूंढापांडे, अमृत विचार। लद्दाख घूमने गए चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंचे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है। थाना क्षेत्र के गांव मुनीमपुर में तौफीक अहमद का …
मुरादाबाद/मूंढापांडे, अमृत विचार। लद्दाख घूमने गए चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंचे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव मुनीमपुर में तौफीक अहमद का परिवार रहता है। उनका बेटा जिशान अहमद दिल्ली में सीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी कंपनी में जॉब कर रहा था। वहीं जिशान के चाचा रियाज अहमद दिल्ली में स्पेयर पार्ट्स का हॉलसेल का काम करते थे। कई दिन पहले वे दोनों दिल्ली निवासी अपने दो दोस्तों के साथ उनकी थार कार से जम्मू कश्मीर घूमने के लिए गए थे।
लद्दाख में इन दिनों हो रही तेज बर्फबारी के चलते थार कार चला रहे उनके दोस्त दिल्ली निवासी अपना नियंत्रण खो बैठे। कार गहरी खाई में जाकर गिर गई। कार में सवार चारों दोस्तो की मौके पर ही मौत हो गई थी। लद्दाख प्रशासन ने आनन फानन कार सवार दोस्तों के बचाव के लिए रेस्क्यू किया था, लेकिन कार लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिरने से चारों दोस्तो नहीं बच सके।
लद्दाख प्रशासन को मृतकों की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल फोन मिले। इनके जरिये उनकी पहचान करते की गई। इसके बाद दोनों के घर सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिवार के कुछ लोग लद्दाख पहुंच गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। गुरुवार दोपहर परिजन दोनों शव लेकर मुनीमपुर पहुंचे। इसके बाद चाचा-भतीजे को सपुर्दे खाक कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:- बरेली: बच्चे को दवा दिलाने को कहा तो पत्नी पर किया हमला, पति पर रिपोर्ट दर्ज
