बांदा: घर से भागी विवाहिता बेटी के सदमे में चल बसा पिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। थाना चिकासी के एक गांव से मंगलवार की शाम एक 19 वर्षीय विवाहिता युवती प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी गैर बिरादरी के युवक के साथ भाग गई। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन बेटी का पता नहीं चलने से पिता यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। बुधवार को पिता की सदमे से …

हमीरपुर, अमृत विचार। थाना चिकासी के एक गांव से मंगलवार की शाम एक 19 वर्षीय विवाहिता युवती प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी गैर बिरादरी के युवक के साथ भाग गई। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन बेटी का पता नहीं चलने से पिता यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। बुधवार को पिता की सदमे से मौत हो गई।

थाना चिकासी के गांव निवासी एक विवाहिता 19 वर्षीय युवती मंगलवार सायं घर से गायब हो गई, परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिल पा रहा है। पड़ोसी दूसरी बिरादरी के युवक से युवती के प्रेम प्रसंग की चर्चा गांव में है। गांव से युवक भी तभी से नदारत बताया जा रहा है। पुत्री के घर से गायब होने से आहत पिता की बुधवार शाम हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मचा है। इस मामले में थानाध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना से संबंधित कोई सूचना नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें-खटीमा: गो वंशीय पशुओं से भरी स्कार्पियों पकड़ी, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार