रामपुर: एडीएम कन्नौज की गवाही दूसरे दिन भी नहीं हो सकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के जन्म प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। गुरुवार को इस मामले में स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम, मुकदमे के वादी आकाश सक्सेना पहुंचे। कन्नौज के एडीएम ( पूर्व रिटर्निंग आफीसर) गवाही के लिए पेश हुए लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले …

रामपुर, अमृत विचार। सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के जन्म प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। गुरुवार को इस मामले में स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम, मुकदमे के वादी आकाश सक्सेना पहुंचे। कन्नौज के एडीएम ( पूर्व रिटर्निंग आफीसर) गवाही के लिए पेश हुए लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 28 तो पैनकार्ड और पासपोर्ट मामले में 29 अक्टूबर की तारीख लगी है।

  • अब्दुल्ला के जन्म प्रमाण-पत्र मामले में अब 28 को होगी सुनवाई
  • पासपोर्ट और पैनकार्ड मामले में 29 अक्टूबर की तारीख लगी

अब्दुल्ला के खिलाफ भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें जन्म प्रमाण पत्र वाले मुकदमे में अब्दुल्ला के अलावा उनके पिता शहर विधायक आजम खां और मां पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा भी नामजद हैं। मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। सोमवार को इस मामले में लखनऊ के नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामपुर कोर्ट पहुंचे थे। जहां उनकी गवाही पूरी हो गई थी। इसके अलावा एफआईआर लेखक ऋषिपाल की गवाही पूरी हो गई थी।

शुक्रवार को ललितपुर में तैनात अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे। जहां उनकी गवाही पूरी हो गई। इसके अलावा कन्नौज के एडीएम गजेंद्र सिंह (पूर्व में रामपुर में रिटर्निंग आफीसर) कोर्ट पहुंचे। जहां उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी है। गुरुवार को विधायक अब्दुल्ला आजम,मुकदमें के वादी आकाश सक्सेना पहुंचे, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि जन्मप्रमाण पत्र मामले गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 2 8 पैनकार्ड और पासपोर्ट प्रकरण में 29 अक्टूबर को सुनवाई होना है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: चरित्र पर अंगुली उठाकर शादी से मुकरा मंगेतर, थाने में हंगामा

संबंधित समाचार