बरेली: खुदी सड़कों पर बेहिसाब-टेंपो और ई-रिक्शा भी बने जाम की मुख्य वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में निर्माण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं और जाम लग रहा है। जाम की समस्या को 3500 ऑटो व 11 हजार से अधिक ई-रिक्शा और विकराल बना रहे हैं। रूट निर्धारित होने के बावजूद चालक मनमर्जी से कहीं भी ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं। जहां मन हुआ, वहां सड़क पर खड़े …

बरेली, अमृत विचार। शहर में निर्माण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं और जाम लग रहा है। जाम की समस्या को 3500 ऑटो व 11 हजार से अधिक ई-रिक्शा और विकराल बना रहे हैं। रूट निर्धारित होने के बावजूद चालक मनमर्जी से कहीं भी ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं। जहां मन हुआ, वहां सड़क पर खड़े होकर सवारियां बैठाने लगते हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस की ओर से ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: जिले में गैर मान्यता प्राप्त चल रहे 131 मदरसे, शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी

आरटीओ में सिर्फ 8500 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं लेकिन 11 हजार से अधिक शहर की सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। सेटेलाइट, शहामतगंज चौराहे पर पूर्णरूप से ई-रिक्शा वालों का अस्थाई कब्जा हो गया है। त्योहारी सीजन में टेंपो और ई-रिक्शा और जाम को बढ़ावा देते हैं। कुतुबखाना बाजार की व्यस्त गलियों में जहां पैदल चलने को जगह नहीं, वहां चालक ई-रिक्शा दौड़ाते नजर आ रहे हैं।

संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत ई-रिक्शा की जानकारी कि तब मालूम हुआ कि 8500 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं और करीब 2500 ई-रिक्शा अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। शहर के शहामतगंज, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, पटेल चौक, चौपुला चौराहा, कचहरी, सिविल लाइंस, डेलापीर, सेटेलाइट चौराहे, कालाबाड़ी, शहदाना समेत अन्य जगह पर ई- रिक्शा जाम की वजह बन रहे हैं।

कामयाब नहीं हो पाया ट्रैफिक प्लान
शहर में ई-रिक्शा के संचालन के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया था। ई-रिक्शा को चिह्नित कर उनके रूट निर्धारित कर दिए थे लेकिन ई-रिक्शा चालक अपनी मनमानी करने लगे।

ई रिक्शा के लिए यह रूट किए गए थे चिंहित
-रेलवे जंक्शन से सुभाषनगर, चौपुला चौराहा, खलील तिराहा, नॉवल्टी, पुराना बस अड्डा, सिकलापुर चौराहा तक (वापसी भी इसी रूट से)
-सेटेलाइट से शहामतगंज, कालीबाड़ी, बरेली काॅलेज तिराहा, पटेल चौक, नॉवल्टी, पुराना बस अड्डा, सिकलापुर होते हुए सेटेलाइट (वापसी भी इसी रूट से)
-रेलवे जंक्शन से कैंट एरिया, बियावानी कोठी होते हुए सेटेलाइट तक (वापसी भी इसी रूट से)
-कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप तिराहा से कुदेशिया फाटक होते हुए इज्जतनगर स्टेशन तिराहा तक (वापसी भी इसी रूट से )
-इज्जतनगर स्टेशन तिराहा से किला क्रासिंग वाया हार्टमैन फ्लाईओवर होते हुए किला क्रासिंग तक (वापसी भी इसी रूट से )
-डेलापीर से संजयनगर, मॉडलटाउन, ईंट पजाया, शहामतगंज पुल, साईं मंदिर, बरेली कालेज पूर्वी गेट होते हुए गांधी उद्यान तक (वापसी भी इसी रूट से )

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे ई-रिक्शा पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाता है। जाम रोकने के लिए यातायात पुलिस को पहल करना चाहिए।- दिनेश कुमार सिंह, आरटीओ प्रवर्तन

ये भी पढ़ें- बरेली: बच्चों ने ली ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने की शपथ, कई प्रतियोगिताओं में लिया भाग

संबंधित समाचार