मुरादाबाद : रेलवे के दावे हवाहवाई, ट्रेनों में सीट की मारामारी, यात्रियों को हो रही परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। तीन दिन बाद दिवाली है, उसके बाद भैयादूज और छठ पूजा का त्योहार है। लेकिन, ट्रेनों में सीट के लिए अभी से मारामारी शुरू हो गई है। लखनऊ और बिहार की आरे जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दिवाली से तीन दिन पहले ही लखनऊ मेल समेत आधा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। तीन दिन बाद दिवाली है, उसके बाद भैयादूज और छठ पूजा का त्योहार है। लेकिन, ट्रेनों में सीट के लिए अभी से मारामारी शुरू हो गई है। लखनऊ और बिहार की आरे जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दिवाली से तीन दिन पहले ही लखनऊ मेल समेत आधा दर्जन ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी मिलना बंद हो गया है। स्पेशल में भी यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है।

दिवाली और छठपूजा के लिए रेलवे ने लगभग 40 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इसके अलावा प्रतिदिन वाली भी संचालित हो रही हैं। शुरू में इनमें सीट न मिलने पर लोगों ने स्पेशल में आरक्षण कराना शुरू किया। जैसे-जैसे दिवाली के दिन करीब आये, वैसे-वैसे स्पेशल में भी सीटें फुल होने लगी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी लखनऊ और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में है।

दिल्ली में पूर्वाचल के रहने वाले लोग मजदूरी व निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं। ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण ज्यादातर तत्काल के सहारे ही घर जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन की मानें तो इस बार दिल्ली, लखनऊ और बिहार रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अधिक है। जिसके कारण स्पेशल ट्रेनों में पहले ही से आरक्षण शुरू हो गया था। अब आलम यह है कि ट्रेनों की बोगियों में क्षमता से अधिक यात्री सवार होकर सफर करने को मजबूर हैं।

शौचालयों में बैठने को मजबूर हैं यात्री
गुरुवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से लखनऊ और बिहार की ओर जाने वाली कई ट्रेनें गुजरीं। इनमें यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। बोगियों में यात्री नीचे बैठे थे। शाम 4: 45 पर जनसेवा एक्सप्रेस मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसमें यात्री शौचालय में बैठे मिले।

चादरें बांध बनाई जगह
गुरुवार को मुरादाबाद से होकर गुजरीं कई ट्रेनों में हालात ऐसे थे कि उसमें पैर रखने की जगह भी नहीं थी। सीट न मिलने के कारण पहले तो यात्री फर्श पर बैठे। उसके बाद भी जगह नहीं बन सकी तो कई ने बोगी की ऊपर वाली सीट के बीच में चादर बांधकर जगह बनाई।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : चार दिन बाजार में नहीं जा सकेंगे वाहन, जानें रूट प्लान-पार्किंग की व्यवस्था

संबंधित समाचार