बिजनौर: युवक को मारी गोली, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर में अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जानकारी ली और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने घर आकर इरशाद को बाहर बुलाकर बात की। उसके बाद …

बिजनौर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर में अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जानकारी ली और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

परिजनों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने घर आकर इरशाद को बाहर बुलाकर बात की। उसके बाद अचानक अज्ञात लोगों ने इरशाद के पुत्र सलमान पर गोली चला दी और घटना को अंजाम देकर मोके से फरार हो गए। गोली लगने के कारण सलमान गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी हालात गम्भीर देखतें हुए सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गयी तो वहीं मोके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।