आप पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने जारी की जिला अध्यक्षों की सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आप उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की सहमति के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष माइनॉरिटी विंग (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) शकील मलिक ने संगठन विस्तार के क्रम में विभिन्न जिलों के लिए अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें वसीम सिद्दीकी अध्यक्ष जिला – लखनऊ, मोहम्मद आर्यन अंसारी अध्यक्ष – पीलीभीत, नौशाद अंसारी अध्यक्ष – …

लखनऊ। आप उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की सहमति के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष माइनॉरिटी विंग (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) शकील मलिक ने संगठन विस्तार के क्रम में विभिन्न जिलों के लिए अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें वसीम सिद्दीकी अध्यक्ष जिला – लखनऊ, मोहम्मद आर्यन अंसारी अध्यक्ष – पीलीभीत, नौशाद अंसारी अध्यक्ष – गोरखपुर, मोहम्मद अली उर्फ मुन्नू चौधरी अध्यक्ष – हाथरस, मोहम्मद इस्लाम अध्यक्ष – फिरोजाबाद, अहमद दीन अध्यक्ष – मैनपुरी, शमीम इलियासी अध्यक्ष – शामली घोषित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष शकील मलिक ने बताया कि, सशक्त संगठन विस्तार के अनुरूप प्रदेश में लगातार जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की जा रही हैं. शकील मलिक ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश से अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता व बड़ी तादाद में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व सामाजिक संगठनों के प्रमुख उनसे संपर्क बनाए हुए हैं और पार्टी से जुड़कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध और उत्तर प्रदेश में एक बड़े बदलाव की खातिर हर दायित्व पूरा करने को तैयार है।

शकील मलिक ने कहा कि “आप” परिवार में किसी को भी कोई दायित्व देने से पूर्व पार्टी के मूल सिद्धांत ट्रिप्प्ल-सी (क्राइम, कैरेक्टर, करप्शन) के तहत उस व्यक्ति से संबंधित पूरी जानकारी व जांच पड़ताल की जाती है। शकील मलिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई संदेश के साथ आशा जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा घर-घर तक पहुंचेगी और एक मजबूत संगठन भृष्टाचार के विरूद्ध खड़ा होगा

संबंधित समाचार