शाहजहांपुर: दो दिन की धनतेरस होने से दुकानदारों की होगी बल्ले-बल्ले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। धनतेरस का त्योहार शनिवार और रविवार को मनाया जा रहा है। त्योहार पर की जाने वाली खरीद को देखते हुए बाजार सजधज कर तैयार हो गए हैं। खासतौर पर बर्तन, सर्राफा, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल्स की दुकानें सजाई जा रही हैं। दुकानों को बिजली की झालरों और गेंदा के फूलों से सजाया …

शाहजहांपुर, अमृत विचार धनतेरस का त्योहार शनिवार और रविवार को मनाया जा रहा है। त्योहार पर की जाने वाली खरीद को देखते हुए बाजार सजधज कर तैयार हो गए हैं। खासतौर पर बर्तन, सर्राफा, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल्स की दुकानें सजाई जा रही हैं। दुकानों को बिजली की झालरों और गेंदा के फूलों से सजाया जा रहा है। दुकानदारों में खासा उत्साह है। इसके अलावा सड़क किनारे जगह-जगह खील-खलौने, गणेश लक्ष्मी, दीया-कुचरिया आदि की दुकानें भी लग गई हैं, जिसकी लोगों ने खरीददारी भी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सपाइयों ने नेताजी को यादकर पार्टी कार्यालय पर अर्पित की श्रद्धांजलि

धनतेरस पर वैसे तो बर्तनों की खरीददारी सर्वाधिक की जाती है, लेकिन अब लोग हर जरूरत का सामान धनतेरस पर खरीदने लगे हैं। इसी कारण दुकानदारों का उत्साह और बढ़ा हुआ है। चूंकि इस बार धनतेरस शनिवार को पड़ रही है, इसलिए दुकानदारी कुछ आगे-पीछे होने की उम्मीद है। वैसे दो दिन भी त्योहार मनाया जा रहा है, इसलिए 23 अक्टूबर को भी धनतेरस मनाई जा रही है, इसलिए रविवार को अधिक दुकानदारी हो सकती है। सर्राफा बाजार दोनों दिन या यूं कहें कि दीवाली तक गुलजार रहने वाला है। खील-खलौने, गणेश लक्ष्मी, दीया-कुचरिया आदि की खरीददारी जमकर हो रही है, वह इसलिए कि इनकी जरूरत हर घर को है।

ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल्स की बुकिंग तो लगातार जारी है, लेकिन इस बार इन उत्पादों का उठान शनिवार को ही होने संभावना है। वैसे तमाम लोग त्योहार को ही यादगार बनाने के लिए शनिवार को ही खरीददारी भी करेंगे। वह इसलिए कि तमाम लोग त्योहार पर दिन का महत्व नहीं मानते। उनका मानना है कि त्योहार पर हर दिन शुभ होता है। बाजार में पूरी रात सजावट का कार्य जारी रहा। आधी रात के बाद तक दुकानों और प्रतिष्ठानों पर रौनक रही। फूलों की लड़ियों से दुकानें चमक रही हैं। बर्तन की दुकानें तो बर्तनों से ही जगमगा रही हैं। नए बर्तनों चमक-दमक से ग्राहक भी हतप्रभ है।

शहर की हर बाजार में खील-खलौने, गणेश लक्ष्मी, दीया-कुचरिया, उपहार, चॉकलेट गिफ्ट पैक, सजावट के सामान की दुकानें लगी हुई हैं, जिनमें ग्राहक उमड़ रहे हैं। वहीं, धनतेरस पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए खानपान की अस्थाई दुकानें और स्टाल भी लगने शुरू हो गए हैं। इनमें बेकरी, फास्टफूड, चाट-पकौड़ी, गोलगप्पे के स्टाल सर्वाधिक हैं।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार