Himachal Elections: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी समेत इन 40 नेताओं के हैं नाम
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Elections) को लेकर भाजपा ने उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। अब शुक्रवार को बीजेपी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की है। बीजेपी की स्टार प्रचारक की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल …
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Elections) को लेकर भाजपा ने उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। अब शुक्रवार को बीजेपी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की है। बीजेपी की स्टार प्रचारक की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल 40 लोगों का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें- क्या है वेरिएंट XBB? फिर आ सकती है कोरोना की नई लहर, WHO ने चेताया
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे।

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद से ही सभी सियासी दलों ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी ने हिमाचल की सभी सीटों पर जीत के लिए अपनी तैयारियां पूरी करने में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- Google ने जुर्माने पर दी सफाई, कहा- भारतीय ग्राहकों के लिए बड़ा झटका
