पिछले 9 साल से टीम इंडिया नहीं जीत सकी आईसीसी ट्रॉफी…रोहित शर्मा का बड़ा बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 नई दिल्ली। टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-12 का मुकाबला खेलना है। मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई मसलों पर बात की। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि पिछले नौ साल से टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी …

 नई दिल्ली। टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-12 का मुकाबला खेलना है। मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई मसलों पर बात की। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि पिछले नौ साल से टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी हैं, यह हमारे लिए काफी निराशा की बात है। रोहित शर्मा ने आईसीसी टूर्नामेंट के लिए कहा कि यह कोई प्रेशर नहीं है, लेकिन हमारे लिए एक चुनौती जरूर है कि हम यहां कैसे बेहतर प्रदर्शन करें। आपको हमेशा मौके मिलेंगे। लेकिन, आपको उन्हें भुनाना होगा।

‘हर मैच में अंतिम एकादश बदलने को तैयार हैं’ 

रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार से शुरू हो रहे अपने अभियान के दौरान अंतिम एकादश को लेकर लचीला रूख रखना चाहते हैं और हर मैच में एक दो बदलाव करने से भी उन्हें गुरेज नहीं है। भारत ने पिछले एक साल में टी20 क्रिकेट में 29 क्रिकेटरों को आजमाया है। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से पहले कहा ऐसे भी मौके आते हैं जब हमें दूसरी टीमों के बारे में ज्यादा पता नहीं होता कि इस समय वे कैसा प्रदर्शन करेंगी। ऐसे में अपने विवेक के आधार पर खिलाड़ियों का चयन उनके मौजूदा फॉर्म को देखकर करना होता है।

‘पाकिस्तान के खिलाफ जीतने को मैं चुनौती मानता हूं’

उन्होंने कहा , हम आंकड़ों पर भी गौर करते हैं। मैं अपनी अंतिम एकादश में बदलाव से परहेज नहीं करता। हर मैच में भी एक दो बदलाव किये जा सकते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत ने आईसीसी टूर्नामेंटों में पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने इसे दबाव की बजाय चुनौती करार दिया। उन्होंने कहा ,दबाव लगातार होता है। पाकिस्तान के खिलाफ जीतने को मैं चुनौती मानता हूं। हमने नौ साल से आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है और ऐसी टीम होते हुए भी नहीं जीत पाना निराशाजनक है।

ये भी पढ़ें  : T20 WC 2022: शानदार होगी कीवी-कंगारू भिड़ंत, शनिवार से देखिए सुपर-12 चरण

संबंधित समाचार