अयोध्या: न्याय पंचायत स्तरीय खेल रैली में बच्चों ने दिखाया दम
बीकापुर, अयोध्या। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में न्याय पंचायत खेल रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान परशुराम निषाद ने किया। बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को व्यवस्थापक अशोक कुमार सोनी ने …
बीकापुर, अयोध्या। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में न्याय पंचायत खेल रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान परशुराम निषाद ने किया। बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को व्यवस्थापक अशोक कुमार सोनी ने मोमेंटो और साल भेंट कर सम्मानित किया।
खेल प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर-बालक वर्ग 100 मी.दौड़ प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर बरौली के अनुभव प्रथम और द्वितीय स्थान पर भैरवपुर टिकरा के दिव्यांश, नुवावां बैदरा के निखिल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में रसूलपुर बरौली की रूबी प्रथम और द्वितीय स्थान पर भैरवपुर की प्रीती रहीं। नुवावां बैदरा की शालिनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग खो-खो में रसूलपुर बरौली प्रथम, नुवावां बैदरा उपविजेता। बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर खो-खो में नुवावां बैदरा विजेता, रसूलपुर बरौली उपविजेता। बालक वर्ग कबड्डी प्राथमिक स्तर में नुवावां बैदरा प्रथम और रामनगर उपविजेता रहा।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में कबड्डी में रसूलपुर बरौली प्रथम और नुवावां बैदरा उपविजेता। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊ अरविंद प्रताप प्रथम और रसूलपुर सारिक द्वितीय बालिका वर्ग में रसूलपुर की शिक्षा पाल प्रथम व मोनी पाल द्वितीय रहीं। जूनियर डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में रसूलपुर अम्मो अब्दुल रहमान प्रथम स्थान अयान अहमद द्वितीय स्थान, बालिका वर्ग में पूर्व मा. विद्यालय पूरेचौबे रामनगर अंशिका यादव प्रथम स्थान, पूर्व मा. विद्यालय रसूलपुर मोनीपाल द्वितीय स्थान रहीं। उत्कृट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:-बरेली: स्मार्ट सिटी में ‘पता हुए लापता’, अब सिर्फ नाम ही पहचान, देखें Video
