बरेली: पुराना फोटो दिखाकर किया निकाह, फिर देवर ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुरानी फोटो दिखाकर युवक ने अपनी से छोटी उम्र की लड़की से निकाह कर लिया। पत्नी ने सुहागरात के दिन पति का चेहरा देखा तो उसने पुरानी फोटो भेजकर निकाह करने की बात का विरोध किया। कुछ दिन तक कहासुनी चलती रही इसी बीच एक दिन देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म …

बरेली, अमृत विचार। पुरानी फोटो दिखाकर युवक ने अपनी से छोटी उम्र की लड़की से निकाह कर लिया। पत्नी ने सुहागरात के दिन पति का चेहरा देखा तो उसने पुरानी फोटो भेजकर निकाह करने की बात का विरोध किया। कुछ दिन तक कहासुनी चलती रही इसी बीच एक दिन देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।

इज्जतनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि दो जुन को उसका निकाह कैंट ठिरिया निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद जब महिला ससुराल पहुंची तो पति का चेहरा देखकर हैरान हो गई। महिला ने बताया कि जो फोटो उसे भेजा गया था वह उसके शौहर का सालों पुराना फोटो था। महिला ने पति से झूठ बोलकर निकाह करने की बात कही तो उसके साथ गाली गलौज करने लगा। कई पति ने महिला को जमकर पीटा।

आरोप है कि इसी बीच एक दिन महिला के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब इसकी शिकायत पति से की तो पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने गुरुवार को पति समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

“महिला की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की रही है। दोष पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” -केके वर्मा, इंस्पेक्टर इज्जतनगर

संबंधित समाचार