इटावा: रंगदारी न देने पर की गोसेवकों की पिटाई, प्रधान ने दर्ज कराई रिपोर्ट
इटावा/ सैफई, अमृत विचार। गोशाला में गोवंश को चारा डाल कर घर जा रहे दो गोसेवकों को दबंगों ने दारू के पैसे न देने पर जमकर पिटाई कर दी। तमंचा सीने पर लगाकर हर हफ्ता रंगदारी न देने पर धमकाया। ग्राम प्रधान ने दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। शुक्रवार की शाम सैफई …
इटावा/ सैफई, अमृत विचार। गोशाला में गोवंश को चारा डाल कर घर जा रहे दो गोसेवकों को दबंगों ने दारू के पैसे न देने पर जमकर पिटाई कर दी। तमंचा सीने पर लगाकर हर हफ्ता रंगदारी न देने पर धमकाया। ग्राम प्रधान ने दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
शुक्रवार की शाम सैफई थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गींजा के प्रधान राधा कृष्ण यादव ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत में संचालित गोशाला में गोसेवक के पद पर तैनात कर्मचारी सचिन गुप्ता और सुजीत निवासी नगला सुभान हरा चारा डाल कर घर जा रहे थे। नगला सूरजमन रोड के पास एक ऑटो में सवार प्रदीप कुमार,अजय कुमार और एक अज्ञात युवक ने उन्हें रोक लिया।
दबंग तमंचा निकालकर दारु के लिए रुपये मांगने लगे। मना करने पर दोनों गोसेवकों के साथ मारपीट की। धमकाया कि हमें हफ्ता नहीं दिया तो गोशाला नहीं चलाने देंगे। अगर यहां पर दिखाई दे गए तो जान मार देंगे। थाना प्रभारी रमेश सिंह का कहना है मामला दर्ज कर लिया गया है ।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: संप्रेक्षण गृह के किशोरों ने दीपावली के लिए तैयार की मोमबत्ती और धूपबत्ती
