टैंकर में पेट्रोल भरते समय बीपीसीएल के डिपो में धमाका, सात लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के एक डिपो में एक टैंकर में पेट्रोल भरते समय अचानक विस्फोट हो गया, जिससे इस घटना में सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- PM को इवेंटवादी नहीं रोजगार …

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के एक डिपो में एक टैंकर में पेट्रोल भरते समय अचानक विस्फोट हो गया, जिससे इस घटना में सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- PM को इवेंटवादी नहीं रोजगार देना चाहिए, कब होगा सोलह करोड़ नौकरियों का वायदा पूरा?- कांग्रेस 

खजूरी थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात करीब पौने आठ बजे बकानिया में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के छह टैंकर चालक एवं परिचालक और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का एक कर्मचारी शामिल है।’’

मिश्रा ने बताया कि घायल हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के ये टैंकर चालक एवं परिचालक वहां पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई, जब रीफिलिंग टैंकर भरा जा रहा था। मिश्रा ने कहा, ‘‘अचानक धमाका हुआ, जिससे टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। करीब सात मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।’’

उन्होंने कहा कि संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को यहां निजी चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच, बीपीसीएल के एक प्रवक्ता की ओर से मीडिया को जारी वक्तव्य में कहा गया है कि एक टैंकर भरने के दौरान अचानक आग लग गई और मौके पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई और उपलब्ध संसाधनों से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा कि सभी सात घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम उन्हें बढ़िया से बढ़िया चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिये हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और अधिक विवरण उपलब्ध होने पर हम इस बारे में अधिक जानकारी दे सकेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘भोपाल के बकानिया स्थित पेट्रोलियम डिपो में डीजल टैंक के फटने से कर्मचारियों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से सभी घायलों को शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।’’

यह भी पढ़ें- राम रहीम की गतिविधियां बंद करें सरकार: एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट धामी

संबंधित समाचार