अयोध्या: पुष्पक विमान से पहुंचे भगवान, सीएम योगी ने किया राज्याभिषेक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामकथा पार्क में रविवार को पुष्पक विमान से पहुंचे भगवान राम समेत चारों भाइयों का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद माता सीता व भगवान राम समेत चारों भाइयों को दरबार में बैठाया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान का राज्याभिषेक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या में पहुंचने …

अयोध्या, अमृत विचार। रामकथा पार्क में रविवार को पुष्पक विमान से पहुंचे भगवान राम समेत चारों भाइयों का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद माता सीता व भगवान राम समेत चारों भाइयों को दरबार में बैठाया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान का राज्याभिषेक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या में पहुंचने से 25 मिनट पहले ही सारा कार्यक्रम कर लिया गया, जिसके साक्षी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अयोध्या के प्रथम मेयर ऋषिकेश उपाध्याय भी बने।

इससे पहले भगवान के स्वरूपों के अयोध्या पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में उत्साह का संचार हो गया और माहौल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। पुष्पक विभाग रूपी हेलिकाप्टर से उतरने के बाद रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण व सीता के स्वरूपों की अगवानी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने की। रथ जैसे ही राम कथा पार्क पहुंचा पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। राम कथा पार्क में बनाए गए दरबार में लगी कुर्सियों पर भगवान के स्वरूपों को बिठाया गया।

सबसे पहले प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राम-सीता सहित चारों भाइयों का तिलक कर उनकी आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को तिलक कर उनकी आरती उतारी। इसके बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बृजेश पाठक,पर्यटन मंत्री जयवीर सहित अयोध्या के साधु-संतों ने बारी-बारी उनका तिलक कर आरती उतारी और आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: माध्यमिक विद्यालयों के सवा सौ तदर्थ शिक्षकों की दीपावली फीकी, नहीं मिला वेतन

संबंधित समाचार