प्रयागराज: ट्रेनों में भारी भीड़, एसी कोच में दिखा जनरल बोगी जैसा नजारा
प्रयागराज, अमृत विचार। दिवाली के अवसर पर दिल्ली और मुम्बई रूट से आईं ट्रेनें खचाखच रहीं। सभी ट्रेनों में हालात यह रहे कि जनरल और स्लीपर कोच की कौन कहे, यहां तो एसी कोच में भी यात्री घुस गए। दोपहर बाद रेलवे स्टेशन की स्थिति यह हो गई कि ट्रेन आते ही यात्री उसमें सवार …
प्रयागराज, अमृत विचार। दिवाली के अवसर पर दिल्ली और मुम्बई रूट से आईं ट्रेनें खचाखच रहीं। सभी ट्रेनों में हालात यह रहे कि जनरल और स्लीपर कोच की कौन कहे, यहां तो एसी कोच में भी यात्री घुस गए। दोपहर बाद रेलवे स्टेशन की स्थिति यह हो गई कि ट्रेन आते ही यात्री उसमें सवार होने लगे। दो मिनट में ही कोच पूरी तरह से भरने लगे। शाम के बाद स्थिति और खराब हो गई।
वैसे तो वीकेंड पर ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ रहती है लेकिन इस बार दिवाली के कारण भीड़ बहुत अधिक रही। रविवार को भी धनतेरस होने के कारण खरीदारी का मौका एक दिन और मिल रहा है। ऐसे में जो लोग एक दिन पहले नहीं निकल सके थे, उन्होंने रविवार को सफर किया। दिल्ली की ओर से प्रयागराज आई प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, रीवा, महानंदा जैसी ट्रेनें पूरी तरह से खचाखच रहीं।
हालात यह रहे कि जिन यात्रियों ने तीन महीने पहले टिकट बुक कराया था, उन्हें भी ट्रेन में बैठकर ही आना पड़ा। मुम्बई की ओर से आई वाराणसी जाने वाली कामायनी, बलिया जाने वाली सारनाथ, काशी एक्सप्रेस में भी यहां से बहुत भीड़ गई। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों ने बताया कि दिवाली पर घर जा रहे हैं अब छठ पूजा के बाद दो नवंबर को वापस आएंगे।
ये भी पढ़ें-पीलीभीत: पूर्व सांसद की बेटी को मिला धमकी भरा पत्र, रिपोर्ट दर्ज
