बरेली: स्लीपर कोच ठसाठस, जनरल में शौचालय में किया सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दीपावली के चलते रविवार को ट्रेनों के अंदर काफी भीड़ रही। बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने के बावजूद बरेली जंक्शन पर आने वली लगभग सभी ट्रेनें ठसाठस भरी नजर आईं। तो पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में आने वाले बरेली सिटी व इज्जतनगर स्टेशनों पर भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। स्थिति …

बरेली, अमृत विचार। दीपावली के चलते रविवार को ट्रेनों के अंदर काफी भीड़ रही। बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने के बावजूद बरेली जंक्शन पर आने वली लगभग सभी ट्रेनें ठसाठस भरी नजर आईं। तो पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में आने वाले बरेली सिटी व इज्जतनगर स्टेशनों पर भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। स्थिति यह थी कि ट्रेनों के स्लीपर कोच ठसाठस भरे हुए थे।

ये भी पढ़ें- बरेली के प्रांजल का पीसीएस जे हरियाणा कैडर में हुआ चयन, परिवार में खुशी का माहौल

यात्रियों ने ट्रेन के फर्श पर बैठक कर यात्रा की तो सामान्य कोचों में स्थिति बेहद खराब नजर आई। सामान्य कोचों में यात्रियों ने शौचालय के अंदर घुसकर सफर किया। हर कोई बस किसी भी तरह अपने गंतव्य तक पहुंचने की आपाधापी में नजर आया। यहां तक कि यात्रियों ने चढ़ने-उतरने के दौरान जान भी जोखिम में डाली। लेट आने वाली ट्रेनों ने भी यात्रियों को खूब परेशान किया। 13 घंटे तक ट्रेनें जंक्शन पर लेट पहुंची।

बरेली जंक्शन पर 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 1 घंटा, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 2 घंटा 20 मिनट, 13006 अमृतसर हावड़ा मेल 1 घंटा 56 मिनट, 13152 जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस 1 घंटा 50 मिनट, 15910 अवध असम एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट, , 12204 सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस 1 घंटा, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 2 घंटा, 12328 देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटे, 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस 4 घंटा 56 मिनट, 12369 कुंभ एक्सप्रेस 1 घंटा, 14003 मालदा टाउन 2 घंटा 19 मिनट, 03169 कोलकाता स्पेशल ट्रेन 5 घंटे की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। ट्रेने लेट होने के कारण यात्रियों द्वारा रेलवे से ट्वीटर पर शिकायत की गई। 05522 पूजा स्पेशल ट्रेन करीब 13 घंटे 28 मिनट की देरी से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन में सफर कर रहे अमित तिवारी नाम के एक यात्री ने ट्वीटर पर लिखा कि इस ट्रेन में सफर करने वालों पर थोड़ी दया करें।

ये भी पढ़ें- बरेली: रीजन की सभी बसें रूट पर फिर भी यात्री परेशान, पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर उमड़ी भीड़

 

संबंधित समाचार