मुरादाबाद : शहर से लेकर देहात तक निर्बाध विद्युतापूर्ति की तैयारी, 31 तक छुट्टियों पर रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दिवाली पर शहर से लेकर गांवों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति की तैयार की गई है। अधिकारियों की मानें तो दिवाली पर गांवों को भी 24 घंटे बिजली देने की तैयारी की गई है। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप ने बताया कि …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दिवाली पर शहर से लेकर गांवों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति की तैयार की गई है। अधिकारियों की मानें तो दिवाली पर गांवों को भी 24 घंटे बिजली देने की तैयारी की गई है। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप ने बताया कि त्योहार को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने या फुंकने की स्थिति में शहर और देहात क्षेत्रों में सात मोबाइल ट्रांसफार्मर आरक्षित रखे गए हैं। कहीं भी गड़बड़ी होने पर इनसे तत्काल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कहीं भी ओवरलोडिंग की स्थिति नहीं है। इसलिए कहीं भी रोस्टिंग नहीं की जा रही है। शहरी क्षेत्र में अवर अभियंता और उपखंड अधिकारियों को रात में 12 बजे तक क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर आपूर्ति की जाएगी। किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए सभी कर्मचारियों के अवकाश पर 31 अक्टूबर तक रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: सरकारी स्कूल में बांट रहा था सट्टे की पर्ची, गिरफ्तार

संबंधित समाचार