भयावह हादसा : घर में आग लगने से पूर्व आईजी की मौत, पत्नी और बेटे की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी के गाजीपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत शनिवार की रात उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब एक मकान में भयावह आग लग गई। इस हादसे में पुलिस महकमे के रिटायर्ड पुलिस महानिरीक्षण (आईजी) की दम घुटने से मौत हो गई। जब उनकी पत्नी व बेटा बुरी तरह झुलस गया। इस सम्बन्ध में गाजीपुर …

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी के गाजीपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत शनिवार की रात उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब एक मकान में भयावह आग लग गई। इस हादसे में पुलिस महकमे के रिटायर्ड पुलिस महानिरीक्षण (आईजी) की दम घुटने से मौत हो गई। जब उनकी पत्नी व बेटा बुरी तरह झुलस गया।

इस सम्बन्ध में गाजीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि इंदिरानगर क्षेत्र में पूर्व आईजी डीसी पांडे सपरिवार रहते थे। शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनके मकान आग लग गई। उससे उनका परिवार पहली मंजिल पर फंस गया। शोर गुल को सुनकर पड़ोसियों की भीड़ वहां एकत्र हो गई।

जिसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना देते हुए फौरन फायर ब्रिगेड को बुलाया। घटनास्थल पर पहुंचे फायर फाइटर राहत कार्य में जुट गए। इसके बाद पुलिस के सहयोग से फायर फाइटर ने पूर्व आईजी व समेत उनकी पत्नी अरुणा पांडे और बेटे शंशाक को बाहर निकला।

धुआं की वजह से सबकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद सभी को लोहिया अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने पूर्व आईजी को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि डीसी पांडे करीब दस साल पहले पुलिस महकमें से रिटायर्ड हुए थे।

यह भी पढ़ें:- होटल लेवाना अग्निकांड : …खत्म हुई एक प्रेम कहानी, मौत का मंजर देखकर दशहत में पड़ी जिंदगानी

संबंधित समाचार