NEET UG 2022: नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के रजिस्ट्रेशन 02 नवंबर से होंगे शुरू, यहां चेक करें पूरी डिटेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जो उम्मीदवार NEET-UG 2022 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये उनके लिए काम की खबर हो सकती है। दरअसल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा -अंडरग्रेजुएट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का दूसरा राउंड दो नवंबर, 2022 से शुरू होने जा रहा है। उम्मीदवार राउंड 2 काउंसलिंग के लिए चिकित्सा परामर्श समिति की ऑफिशियल …

जो उम्मीदवार NEET-UG 2022 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये उनके लिए काम की खबर हो सकती है। दरअसल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा -अंडरग्रेजुएट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का दूसरा राउंड दो नवंबर, 2022 से शुरू होने जा रहा है। उम्मीदवार राउंड 2 काउंसलिंग के लिए चिकित्सा परामर्श समिति की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर सात नवंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- UP NEET UG Counseling 2022: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, स्टूडेंट्स ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पेमेंट की सुविधा सात नवंबर (शाम 03:00 बजे) तक उपलब्ध होगी। बता दें इस दौरान रजिस्ट्रेशन  कराने वाले उम्मीदवार तीन नवंबर से आठ नवंबर (रात 11:55 बजे) के बीच अपनी पसंद भर सकते हैं और लॉक कर सकते हैं। वहीं संबंधित विश्वविद्यालयों/संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों का सत्यापन सात नवंबर से आठ नवंबर, 2022 के बीच किया जाएगा। राउंड 2 सीट आवंटन का रिजल्ट 11 नवंबर को जारी किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवार 12 नवंबर से 18 नवंबर तक एडमिशन के लिए अलॉट किए गए संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं।

NEET UG 2022 राउंड 2 रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग का शेड्यूल

  • NEET UG 2022 राउंड 2 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और पेमेंट – 02 नवंबर से 07, 2022
  • च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग – 03 से 08, नवंबर 2022
  • उम्मीदवारों का सत्यापन – 07 से 08 नवंबर, 2022
  • सीट आवंटन की प्रक्रिया – 09 से 10 नवंबर, 2022
  • नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट – 11 नवंबर, 2022
  • कॉलेजों में रिपोर्टिंग – 12 से 18 नवंबर, 2022 तक

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

-चिकित्सा परामर्श समिति की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
-यूजी मेडिकल काउंसलिंग” टैब पर क्लिक करें
-पंजीकरण के लिए लिंक दिखेगा. इस पर क्लिक करें
-आवश्यक जानकारी दर्ज करें और पोर्टल पर रजिस्टर करें
-अब लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें
-दस्तावेज़ अपलोड करें, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
-आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें

बता दें नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

ये भी पढ़ें- DU के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फीस भुगतान की डेट बढ़ी, जानें अंतिम तिथि  

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता