हादसा : मवेशी की टक्कर से बाइक पर बैठी दो महिलाओं की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। दीपोत्सव पर बाइक से आश्रम जा रही दो महिलाओं को एक मेवशी ने टक्कर मार दी। जिस वजह से बाइक सड़क पर स्लीप हो गई और घटनास्थल स्थल पर दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहा युवक भी जख्मी हो गया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, युवक ही हालत नाजुक …

अमृत विचार, हरदोई। दीपोत्सव पर बाइक से आश्रम जा रही दो महिलाओं को एक मेवशी ने टक्कर मार दी। जिस वजह से बाइक सड़क पर स्लीप हो गई और घटनास्थल स्थल पर दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहा युवक भी जख्मी हो गया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, युवक ही हालत नाजुक बनी हुई है।

कासिमपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत नौधा गांव निवासी दुलारे खेतबाड़ी करते हैं। उनकी पत्नी रामरती देवरानी लीलावती के साथ बाइक से भटपुरवा रहीमाबाद आश्रम जा रही थी। रामरती का बेटा अक्षय बाइक चला रहा था। इसी बीच रास्ते में सण्डीला-बांगरमऊ रोड पर कासिमपुर थाने के हरदलमऊ मोड़ पर एक भैंस अचानक कूद कर सड़क पर दौड़ने लगी।

तभी बाइक चला रहे अक्षय का ध्यान भटक गया और उसकी बाइक भैंस से जा टकराई,भैंस के बाइक से टकराते हैं उस पर सवार जेठानी रामरती और देवरानी लीलावती दोनों सड़क पर गिर पड़ी। दोनों की वहीं पर मौत हो गई। जबकि बाइक चलाने वाला अक्षय बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्ज़े में ले लिया। वह हादसे की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:- पीलीभीत: आवारा पशु से टकराकर ठेका कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार