मानवता शर्मसार : दर्द से कराहती रही बेटी, लोग बनाते रहे वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कन्नौज। जिले में दीपोत्सव के दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तिर्वा थानाक्षेत्र अन्तर्गत घर से गुल्लक खरीदने गई किशोरी एक सरकारी गेस्ट हाउस परिसर में सदिंग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान अवस्था बदहवाश मिली। मंगलवार की सुबह पुलिस ने मामले की जानकारी दी। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कुमार अनुपम …

अमृत विचार, कन्नौज। जिले में दीपोत्सव के दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तिर्वा थानाक्षेत्र अन्तर्गत घर से गुल्लक खरीदने गई किशोरी एक सरकारी गेस्ट हाउस परिसर में सदिंग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान अवस्था बदहवाश मिली। मंगलवार की सुबह पुलिस ने मामले की जानकारी दी। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कुमार अनुपम सिंह ने बताया कि किशोरी तिर्वा थानाक्षेत्र की रहने वाली है। वह रविवार को घर से गुल्लक खरीदने निकली थी, मगर इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

किशोरी के लापता होने पर घर वालों ने उसकी खोजबीन की। इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी तिर्वा के एक सरकारी गेस्ट हाउस के नजदीक खून से लथपथ हालत में तड़प रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मगर हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से ट्रेंड हो रहा है। जिसमे किशोरी दर्द से कराहती हुई मदद मांग रही है, वहीं लोग उसकी मदद करने के बजाए उसका वीडियो भी बना रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी किशोरी को अस्पताल पहुंचाने के लिए ऑटोरिक्शा तक ले जाता दिख रहा है। पुलिस अधीक्षक की मानें तो किशोरी का इलाज किया जा रहा है। उसकी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आ सकी है। जिस वजह से दुष्कर्म की आंशका जताई रही है, लेकिन इसके बारे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।

उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में एक में लड़की एक युवक से बात करती दिख रही है. अब उस युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि किशोरी से दुष्कर्म हुआ है या नहीं. बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही फुटेज में दिख रहे शख्स का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- बुलंदशहर: दो बहनों से दुष्कर्म मामले में दो युवक दोषी करार, मिली सजा

 

 

संबंधित समाचार