पीलीभीत: बुजर्गों संग एसपी ने मनाई दिवाली, बोले- खुद को अकेला न समझें
पीलीभीत, अमृत विचार। दिवाली पर किसी चेहरे पर मायूसी न आए..शासन की इस मंशा को पूरा करने में पुलिस विभाग अफसर-कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जरुरतमंदों को पूजन का सामान और कपड़े-मिठाई बांटी गई। वहीं, एसपी समेत कई अधिकारियों ने अपनों से दूर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों संग समय बिताते हुए त्योहार मनाया। …
पीलीभीत, अमृत विचार। दिवाली पर किसी चेहरे पर मायूसी न आए..शासन की इस मंशा को पूरा करने में पुलिस विभाग अफसर-कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जरुरतमंदों को पूजन का सामान और कपड़े-मिठाई बांटी गई। वहीं, एसपी समेत कई अधिकारियों ने अपनों से दूर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों संग समय बिताते हुए त्योहार मनाया। उन्हें उपहार भेंट करते हुए आशीर्वाद लिया और उनकी दिक्कतों को भी जाना।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: हाईवे पर गिरे युवक की मदद को रुके ग्रामीण की हादसे में मौत, तीन घायल
पिछले कई सालों से पुलिस के सतर से इस तरह के काम किए जा रहे हैं। सोमवार को भी पुलिसकर्मी इस मुहिम को बखूबी निभाते दिखे। कहीं समाजसेवियों के साथ तो कहीं अकेले ही पहुंचकर सड़क किनारे गुजर बसर कर रहे जरुरतमंदों को दिवाली के दिन अकेले होने का अहसास नहीं होने दिया। अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी उन्हें पूजन सामग्री, दीये, मिठाई, कपड़े आदि मुहैया कराते रहे।
वहीं, दोपहर बाद एसपी दिनेश कुमार, एएसपी डॉ.पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी सुनील दत्त टीम के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रहने वाले बुजुर्गों संग काफी समय बिताया। उन्हें उपहार भेंट कर वार्ता की गई। बुजुर्गों के चेहरों पर भी अफसरों की इस कार्यशैली को देख मुस्कान दिखी और उन्होंने आशीर्वाद भी दिया। एसपी ने कहा कि कोई भी बुजुर्ग अपने आप को बेसहारा न समझें। पुलिस हर सुख दुख में उनके साथ है। इस मौके पर देवेश बंसल, अनिल सिंह आदि भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: फूलों की दुकान में लगी आग, 45 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, लाखों का नुकसान
