शाहजहांपुर: डिप्टी आरएमओ ने मंडी के क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। डिप्टी आरएमओ ने रोजा मंडी के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीद के हालात की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए और किसानों से बातचीत कर सहयोग बनाए रखने की अपील भी की। ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: वाहन ने बाइक …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। डिप्टी आरएमओ ने रोजा मंडी के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीद के हालात की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए और किसानों से बातचीत कर सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति और दो बच्चे घायल

रोजा मंडी में मंगलवार को दो दिन की छुट्टी के बाद कुछ क्रय केंद्रों पर धान खरीद हुई। डिप्टी आरएमओ अरुण कुमार त्रिपाठी ने रोजा मंडी में लगे धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी आरएमओ ने क्रय केंद्रों पर मौजूद किसानों से बातचीत कर खरीद की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा टोकन व्यवस्था के आधार पर ही खरीद करने को कहा है। किसानों को बेवजह परेशान करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

उन्होंने क्रय केंद्रों पर मिली अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तुरंत सुधार करने के आदेश दिये। बेमौसम बारिश होने पर कम किसान ही मंडी में धान लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इस मौके पर मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी, विपणन निरीक्षक मेराज आलम आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- अयोध्या की तर्ज पर शाहजहांपुर की जेल में मना भव्य दीपोत्सव, 50 हजार दियों और मोमबत्तियों से जगमगाया जिला कारागार

संबंधित समाचार