घरेलू कलह : पत्नी लगा रही थी फंदा, पति मोबाइल पर बनाता रहा वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र के गुलमोहर विहार में एके हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पत्नी फंदा लगाती रही और पति उसको बचाने के बजाय उसका लाइव वीडियो बनाता रहा। पत्नी की मौत के बाद पति ने ससुर को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ससुर को जब पति ने वीडियो …

अमृत विचार, कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र के गुलमोहर विहार में एके हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पत्नी फंदा लगाती रही और पति उसको बचाने के बजाय उसका लाइव वीडियो बनाता रहा। पत्नी की मौत के बाद पति ने ससुर को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ससुर को जब पति ने वीडियो दिखाया तो वह भी हैरान रह गए और पुलिस को बुलाकर दामाद की पूरी करतूत बताई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

किदवई नगर के ब्लाक निवासी रंग कारोबारी राज किशोर गुप्ता ने बताया कि 32 वर्षीय बेटी शोभिता गुप्ता की पांच साल पहले गुलमोहर विहार में रहने वाले संजीव गुप्ता से शादी की थी। संजीव की फूलबाग सागर मार्केट में मोबाइल की दुकान है। गुलमोहर विहार के मकान में संजीव के अलावा बड़े भाई शिवम, भाभी दीपिका भी रहती हैं। संजीव के माता-पिता फतेहपुर बिंदकी में रहते हैं।

शादी के बाद शुरुआत में सब ठीक रहा लेकिन बीते कुछ महीनों से संजीव और शोभिता में आये दिन झगड़ा हो रहा था। राज किशोर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे संजीव ने उसे फोन कॉल करके बताया कि शोभिता ने आत्महत्या कर ली।

वह परिवार के साथ उसके घर पहुंचे तो बेटी शोभिता बेड पर पड़ी थी और संजीव उसे हार्ट पंपिंग कर रहा था। संजीव ने मोबाइल पर वीडियो क्लिप दिखाकर शोभिता के फांसी लगाने की जानकारी तो उसे डांटा और फौरन बेटी को गोविंद नगर स्थित अस्पताल ले गए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राज किशोर ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम पर दी तो कुछ देर में पुलिस घर आ गई। राज किशोर ने दामाद संजीव पर बेटी के फांसी लगाने के प्रयास पर बचाने की बजाय वीडियो बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने माेबाइल पर वीडियो क्लिप देखने के बाद संजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि वीडियो क्लिप में महिला फंदा लगाने का प्रयास करते और फिर खुद ही फंदा खोलकर कुर्सी से उतरकर खड़ी दिखाई दे रही है। फिलहाल वीडियो क्लिप के आधार पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हत्या का आरोप : फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

संबंधित समाचार