लखनऊ : आईईटी के छात्र का यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकाथन 2022 के लिए हुआ चयन
अमृत विचार, लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ के छात्र का यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकाथन 2022 के लिए चयन हुआ है। आईईटी निदेशक प्रो विनीत कंसल ने बताया कि संस्थान के बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के तृतीय वर्ष के छात्र प्रतीक पाल का चयन यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकाथन 2022 के लिए हुआ है। इस …
अमृत विचार, लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ के छात्र का यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकाथन 2022 के लिए चयन हुआ है।
आईईटी निदेशक प्रो विनीत कंसल ने बताया कि संस्थान के बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के तृतीय वर्ष के छात्र प्रतीक पाल का चयन यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकाथन 2022 के लिए हुआ है। इस हैकाथन में प्रतिभाग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गयी थी।
इस ऑनलाइन परीक्षा में भारत के 220 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसमें संस्थान के प्रतीक पाल भी शामिल हैं। प्रो कंसल ने बताया कि यह हैकाथन भारत के द्वारा 23 से 24 नवंबर 2022 में होस्ट की जाएगी। इस हैकाथन में अलग-अलग देशों के विद्यार्थी एक साथ मिलकर 6 सदस्यीय टीम बनाएंगे।
यह टीमें, 26 देशों द्वारा दिए गए प्रोब्लम स्टेटमेंट को 36 घंटे मे सॉल्व करेंगी। इससे देश के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर के प्रॉब्लम स्टेटमेंट को सॉल्व करने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का भी अवसर मिल सकेगा। प्रो कंसल ने कहा कि इस तरह से देश में इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि इससे पहले प्रतीक पाल स्मार्ट इंडिया हैकाथन-2022 की विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। स्मार्ट इंडिया हैकाथन-2022 का आयोजन केंद्रीय सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन की इनोवेशन सेल द्वारा किया गया था।
यह भी पढ़ें:- हल्द्वानी : वर्तमान में वैदिक साइंस तकनीकि के महत्व को समझना जरूरी
