धोखाधड़ी : गैस एजेंसी के एकाउंटेंट ने 20 लाख रुपये हड़पे
अमृत विचार, हमीरपुर। थाना सुमेरपुर के बड़ा कछार गांव स्थित विवेक इंडेन गैस के एकाउंटेंट ने लेनदेन में हेराफेरी कर संचालक को 20 लाख की चपत लगा दी। इस मामले में गैस एजेंसी संचालक ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गैस एजेंसी संचालक रामफूल निषाद ने बताया कि वह पिछले कई सालों से ग्राम …
अमृत विचार, हमीरपुर। थाना सुमेरपुर के बड़ा कछार गांव स्थित विवेक इंडेन गैस के एकाउंटेंट ने लेनदेन में हेराफेरी कर संचालक को 20 लाख की चपत लगा दी। इस मामले में गैस एजेंसी संचालक ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गैस एजेंसी संचालक रामफूल निषाद ने बताया कि वह पिछले कई सालों से ग्राम प्रधान हैं। गैस एजेंसी के साथ शराब की दुकानों का संचालन कराते हैं।
बताया कि अप्रैल 2022 में उनके एकाउंटेंट अमित द्वारा की गई धोखाधड़ी की उसे जानकारी हुई। कहा वितरण व स्टाक में 52 लाख 48 हजार 855 रुपये गड़बड़ी पाई। इंडियन बैंक शाखा सुमेरपुर के खाता संख्या 50214447524 में यह धन जमा नहीं किया। सख्ती से पूछताछ करने पर इंडेन ग्रामीण वितरक की गोलक में रखा सात लाख व शराब की दुकानों का आठ लाख व उनका व्यक्तिगत पांच लाख रुपया लेकर व काम छोड़कर फरार हो गया।
एकाउंटेंट के परिजनों से संपर्क किया तो आरोपी के भाई संदीप ने कमलेश, चंद्रपाल, जगराम, असर्फीलाल निवासी बड़ा कछार के समक्ष आश्वासन दिया कि उनका भाई जो 20 लाख रुपया लेकर भागा है उसे वह आपको देंगे। इसके बाद संदीप ने 15 जुलाई व सात अगस्त को दो लाख 65 हजार रुपया वापस किया है।
साथ ही उज्जवला योजना के अंतर्गत कनेक्शन देने के नाम पर नाजायज वसूली की गई है। जिस पर अमित ने नाजायज वसूली का पैसा उन लोगों को अपनी तरफ से वापस किया है। बताया अमित कुमार के इंडियन बैंक शाखा सुमेरपुर के खाता संख्या 50174841839 से भी पुष्टि हुई है। पीड़ित रामफूल निषाद एडवोकेट ने एकाउंटेंट अमित के खिलाफ 20 लाख की हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।
यही भी पढ़ें:- बैंक फ्रॉड : फर्जी दस्तावेज से 83 लोगों ने धोखाधड़ी कर लिया पौने तीन करोड़ का लोन
