बहराइच: गलती से मासूम ने खाई सल्फास, इलाज के दौरान हुई मौत
बहराइच, अमृत विचार। इकौना कोतवाली के बंठीहवा गांव निवासी एक ग्रामीण ने गेहूं को घुन से बचाने के लिए सल्फास मिलाया था। मंगलवार को छत पर गेहूं पसार दिया। उसमें सल्फास की टिकिया पड़ी थी। दो वर्षीय मासूम खेलते हुए छत पर गया। उसने सल्फास खा लिया। जिला अस्पताल बहराइच में मौत हो गई। परिवार …
बहराइच, अमृत विचार। इकौना कोतवाली के बंठीहवा गांव निवासी एक ग्रामीण ने गेहूं को घुन से बचाने के लिए सल्फास मिलाया था। मंगलवार को छत पर गेहूं पसार दिया। उसमें सल्फास की टिकिया पड़ी थी। दो वर्षीय मासूम खेलते हुए छत पर गया। उसने सल्फास खा लिया। जिला अस्पताल बहराइच में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
श्रावस्ती जनपद के इकौना कोतवाली क्षेत्र के बंठीहवा गांव निवासी सलाहुद्दीन पुत्र सिपाही खां ने गेहूं को घुनने से बचाने के लिए उसने सल्फास डाल दिया था। इसके बाद भी गेहूं में घुन लग गए। जिस पर परिवार के लोगों ने गेहूं को सूखने के लिए छत पर पसार दिया। उसमें सल्फास की टिकिया मौजूद थी। परिवार के लोग नीचे चले आए।
सलाहुद्दीन ने बताया कि तभी दो वर्षीय पुत्र अमन जीने से होते हुए छत पर चला गया। उसने सल्फास खा लिया। उल्टी शुरू हो ने पर परिवार के लोग अस्पताल ले गए। यहां से जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें-बरेली: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा
