आगरा: छठ पूजा पर रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, किया ये काम
आगरा, अमृत विचार। अहमदाबाद से पटना तक चलने वाली छठ स्पेशल ट्रेन 09467 और 09468 आगरा फोर्ट होकर चलेगी। 28 अक्तूबर को अहमदाबाद से और 30 अक्तूबर को पटना से ये शुरू होगी। अहमदाबाद से शाम 4.25 बजे चलकर 29 अक्तूबर को सुबह 7.30 बजे आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 30 अक्तूबर को पटना से …
आगरा, अमृत विचार। अहमदाबाद से पटना तक चलने वाली छठ स्पेशल ट्रेन 09467 और 09468 आगरा फोर्ट होकर चलेगी। 28 अक्तूबर को अहमदाबाद से और 30 अक्तूबर को पटना से ये शुरू होगी। अहमदाबाद से शाम 4.25 बजे चलकर 29 अक्तूबर को सुबह 7.30 बजे आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
30 अक्तूबर को पटना से सुबह 6 बजे चल कर उसी दिन शाम 7.25 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने छठ पूजा के लिए पटना जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। इसके अलावा मुंबई सेंट्रल मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 9011 और 9012 मुंबई से 30 अक्तूबर को चलेगी। वहीं मालदा टाउन से 26 अक्तूबर व 2 नवंबर को रात 10.50 बजे चलेगी। अगले दिन शाम 5.03 बजे पर यह ट्रेन आगरा के अछनेरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। मालदा टाउन से सुबह 5 बजे चलने वाली ट्रेन अगले दिन सुबह 6.54 बजे पर अछनेरा रेलवे स्टेशन आएगी।
ये भी पढ़ें-वारदात : पूर्व महिला प्रधान पर जानलेवा हमला, भर्ती
