हरदोई: संदिग्ध हालत में हुई युवती की मौत, हत्या का लगा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। युवती की संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री को मारा-पीटा गया, जिससे वह बीमार पड़ गई। उसी बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम …

हरदोई, अमृत विचार। युवती की संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री को मारा-पीटा गया, जिससे वह बीमार पड़ गई। उसी बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि बघौली थाने के भेलावा निवासी विनीत कुमार की 24 वर्षीय पत्नी प्रीती की बुधवार दोपहर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी,जिसका इलाज लखनऊ के एक हॉस्पिटल में चल रहा था। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर वहां मौके पर पहुंचे एसएचओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि शव को कब्ज़े में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।

वहीं प्रीती के पिता आत्माराम निवासी बिराहिमपुर कोतवाली सण्डीला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी पुत्री को मारा-पीटा , जिसके चलते वह बीमार हो गई और उसी से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें-रुद्रपुर: रकम दो गुना करने के नाम पर किसान से धोखाधड़ी

संबंधित समाचार