बाराबंकी: जमीन से लेकर छतों तक जमकर हुई पतंगबाजी
बाराबंकी, अमृत विचार। दीपावली के दूसरे दिन जमघट का त्योहार मनाया जाता है इस दिन लोग गोवर्धन पूजा भी मनातें है ।अधिकतर लोग इस दिन पतंगबाजी करते हैं । जिले में जमघट के दिन खुले मैदान से लेकर अपनी अपनी छतों पर लोग पतंगबाजी करते देखें गये । छोटे बच्चे व पतंगबाजी के शौकीन बुर्जुग …
बाराबंकी, अमृत विचार। दीपावली के दूसरे दिन जमघट का त्योहार मनाया जाता है इस दिन लोग गोवर्धन पूजा भी मनातें है ।अधिकतर लोग इस दिन पतंगबाजी करते हैं । जिले में जमघट के दिन खुले मैदान से लेकर अपनी अपनी छतों पर लोग पतंगबाजी करते देखें गये ।
छोटे बच्चे व पतंगबाजी के शौकीन बुर्जुग भी पीछे नहीं रहें । लोगों ने एक दूसरे की पतंग को खूब काटे । जिसकी पतंग कट जाती वो थोड़ा मायूस हो फिर पतंग बढ़ा देता ।ये सिलसिला शाम साढ़े चार बजे तक चलता रहा ।आसमान को चीरती रंग बिरंगी पतंगें ही चारों तरफ़ दिखाई दे रही थी । युवाओं को जमघट के इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है ।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्यवसाय और पढाई लिखाई बन्द कर लोग मनोरंजन करते हैं । शहर हर मुहल्ले से पतंगबाजी के शौकीन युवा अपनी छत व खेल के मैदान में शर्त लगा कर पतंगबाजी करते देखें गये । पतंगबाजों ने बरेली के मांझे को अधिक पसन्द किया ।
गीततारा , चांदतारा ,तौखा,मानदार , व चप वेरायटी की पतंगों को पंतबाजी के लिए लोगों ने खूब पसंद किया ।
ये भी पढ़ें-बाराबंकी: भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुई गोवर्धन पूजा
