हमीरपुर: संदिग्ध हालात में आग से झुलसी विवाहिता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। राठ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय महिला आग से गंभीर रूप से झुलस गई। पति ने परिजनों व पड़ोसियों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां से रास्ते में महिला की मौत हो गई। पुलिस …

हमीरपुर, अमृत विचार। राठ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय महिला आग से गंभीर रूप से झुलस गई। पति ने परिजनों व पड़ोसियों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां से रास्ते में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

राठ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी रमजान ने बताया कि रुखसाना उर्फ अन्नू (28) पत्नी रमजान गैस सिलिंडर से खाना बना रही थी तभी आग लग गई। बताया गैस सिलिंडर लीकेज होने से अचानक आग लग गई। जिसे तत्काल राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बताया चार वर्षीय पुत्री शबनम तथा सात वर्षीय पुत्र इमरान को रोता बिलखता छोड़ गई है। कोतवाल राजेश कमल ने बताया कि मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम कराए जाने की तहरीर दी गई है। जिस पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-अमरोहा : जंगली कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर गाय को मार डाला

संबंधित समाचार