लखनऊ: शहर की हवा साफ करने में जुटा नगर निगम, कई जगह हुआ पानी का छिड़काव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दीपावली में आतिशबाजी की वजह से यूपी के कई शहरों समेत राजधानी लखनऊ का एक्यूआई लेवल गड़बड़ा गया है। इसे कम करने में नगर निगम जुट गया है। बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। शहर में स्प्रिंकलिंग, मेकेनिकल रोड स्वीपिंग तथा टैंकरों के माध्यम से …

लखनऊ, अमृत विचार। दीपावली में आतिशबाजी की वजह से यूपी के कई शहरों समेत राजधानी लखनऊ का एक्यूआई लेवल गड़बड़ा गया है। इसे कम करने में नगर निगम जुट गया है। बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। शहर में स्प्रिंकलिंग, मेकेनिकल रोड स्वीपिंग तथा टैंकरों के माध्यम से पानी का छिड़काव किया गया। नगर आयुक्त के अनुसार सभी 8 जोनों में एक वाटर स्प्रिंकलिंग मशीन, एक मैकेनिकल सेटिंग एवं 5 वाटर टैंकरों से छिड़काव किया गया है।

आज से लेकर कई दिनों तक मैकेनिकल वाहनों द्वारा वायु प्रदूषण को कम करने का काम होगा। जोन चार, जोन 7, जोन तीन समेत शहर में करीब 50 किलोमीटर से ज्यादा के क्षेत्र में अभियान चलाया गया। दिवाली के बाद लखनऊ समेत उप्र के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। लखनऊ की स्थिति पहले से ही खराब है।

ये भी पढ़ें-मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्टीयरिंग कमेटी का किया एलान, इन नेताओं के नाम शामिल

संबंधित समाचार