बरेली: बड़े मूल्य के तहसीलवार 100 बैनामों का चयन कर जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अब तहसीलवार बड़े मूल्य के सौ बैनामों की जांच होगी। इसमें प्रत्येक तहसील के चार साल के अंदर हुए सौ बड़े बैनामों का मूल्य के आधार पर पहले चयन किया जाएगा, उसके बाद जांच के लिए कमेटी गठित होगी। शासन ने जिलों में करोड़ों रुपये के स्टांप शुल्क चोरी की आशंका के …

बरेली, अमृत विचार। अब तहसीलवार बड़े मूल्य के सौ बैनामों की जांच होगी। इसमें प्रत्येक तहसील के चार साल के अंदर हुए सौ बड़े बैनामों का मूल्य के आधार पर पहले चयन किया जाएगा, उसके बाद जांच के लिए कमेटी गठित होगी। शासन ने जिलों में करोड़ों रुपये के स्टांप शुल्क चोरी की आशंका के मद्देनजर बैनामों की जांच कराने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: इज्जतनगर में दबंगों के हौसले बुलंद, महिला के फाड़े कपड़े, हंगामा

जांच करके 15 दिनों में आख्या भेजने के लिए स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन अनुभाग के विशेष सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं। चिट्ठी कलेक्ट्रेट भी पहुंची है। जिले के सभी सब रजिस्ट्रारों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जांच आख्या के साथ स्टांप शुल्क चोरी करने में संलिप्त अधिकारी-कर्मचारियों की सूची भी मांगी है, ताकि उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए स्टांपवाद योजन की कार्रवाई की जा सके।

विशेष सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय की ओर से प्रदेश की सभी तहसीलों में सौ बैनामों की जांच के आदेश किए हैं। आदेश में बताया है कि शासन के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि प्रदेश के जनपदों में पंजीकृत ऐसे बैनामे, जिनमें बड़ी धनराशि खर्च हुई है। उनमें अकृषक भूमि को कृषि रूप में दर्शाते हुए बैनामा कराकर स्टांप शुल्क की चोरी की जा रही है, जो एक गंभीर प्रकृति के अपराध की श्रेणी में आता है।

इस पर प्रभावी नियंत्रण लगाना जरूरी है। इसलिए चार वर्षों में निष्पादित विलेखों का बड़े बैनामा मूल्य के आधार पर सूचीबद्ध् करके रेंडम जांच कराई जाए। इसमें बड़े मूल्य के लेखपत्रों द्वारा अंतरिम संपत्ति के मामलों का भौतिक निरीक्षण एवं तथ्यात्मक परीक्षण किया जाना है। तहसील स्तर पर बड़ी धनराशि के सौ बैनामे शामिल करने के निर्देश दिए हैं। बैनामों का चयन भी मूल्य के आधार पर करने को कहा गया है। कर्मचारी बैनामों की जांच करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: अन्नकूट भंडारे में चले लाठी-डंडे, प्रसाद वितरण को लेकर हुआ था विवाद

संबंधित समाचार