हमीरपुर में युवक की सिर कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। जिले के थाना सुमेरपुर के मुंडेरा गांव में अज्ञात लोगों ने किसी भारी चीज से सिर और चेहरे को कुचल कर युवक की हत्या कर दी। इस हत्याकांड की खबर से गांव में सनसनी फ़ैल गई। फिलहाल पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस की फारेंसिक …

हमीरपुर। जिले के थाना सुमेरपुर के मुंडेरा गांव में अज्ञात लोगों ने किसी भारी चीज से सिर और चेहरे को कुचल कर युवक की हत्या कर दी। इस हत्याकांड की खबर से गांव में सनसनी फ़ैल गई। फिलहाल पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस की फारेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। अभी तक परिवार के लोग हत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

मुंडेरा गांव निवासी आनंद बहादुर सिंह उर्फ मामा (42) अविवाहित था। वह परिवार में बड़े भाइयों राजबहादुर सिंह व मिट्ठू सिंह से छोटा था। यह भाइयों से अलग गांव में सड़क किनारे बने मकान में रहता था। सभी खेती किसानी करते हैं। आनंद बहादुर कभी कभी आटा चक्की में काम कर लेता था। साथ ही नशेबाजी करने पर आए दिन किसी न किसी से झगड़ा करता था।

गुरुवार सुबह करीब छह बजे वह सड़क किनारे वाले मकान में था। तभी उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। मृतक के भतीजे अनूप सिंह ने बताया कि वह अविवाहित थे। वह घर में कोई काम नहीं करते थे। खाना खिलाने के साथ खर्च भी परिवार के लोग करते थे। कभी कभी आटा चक्की में जरूर काम कर लेते थे। शराब पीकर झगड़ा तो कर लेते थे, लेकिन बाद में माफी भी मांग लेते थे। उनका किसी से विवाद नहीं था।

बताया अज्ञात लोगों ने किसी भारी चीज से सिर और चेहरे पर चोट कर उनकी हत्या की है। उधर लोग दबीं जुबान से पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जता रहे हैं।इस मामले में घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। कहा परिवार के लोग दूसरे मकान में रहते हैं। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। फारेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका