बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया महिला पर हत्या का आरोप
बाराबंकी। जिले के थाना कोठी अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में एक चार महीने के नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की शंका परिवार की एक महिला के ऊपर लगाया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर एक घर आने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों के मुताबिक …
बाराबंकी। जिले के थाना कोठी अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में एक चार महीने के नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की शंका परिवार की एक महिला के ऊपर लगाया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर एक घर आने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों के मुताबिक थाना कोठी के इब्राहिमाबाद निवासी अखिलेश कुमार केवट पुत्र हरकेश कुमार केवट घर पर सो रहा था।
इसी बीच देर रात 3 बजे के करीब परिवार की 35 वर्षीय संगीता पत्नी रविंद ने अखिलेश की मुंह दबाकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद जब परिजन जगे तो देखा कि आंगन में संगीता मौजूद थी। जो कि परिजनों को देखने के बाद घर से भाग गई। इस पर परिजनों को शंका होने पर वह आनन-फानन में कमरे में पहुंचे। जहां अखिलेश सो रहा था। वहां परिजनों ने देखा तो अखिलेश की मौत हो चुकी थी।
इस परिजनों ने संगीता पर अखिलेश की हत्या का आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र थाना कोठी को देकर समुचित कार्यवाही की मांग की है। जिसके बाद परिजनों से मिली शिकायत पर थाना कोठी ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: पांच जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख 59 हजार रुपए बरामद
