अमरोहा : लापता बालक का खेत में मिला शव, कुकर्म की आशंका
अमरोहा,अमृत विचार। बुधवार शाम घर से लापता 12 वर्षीय कक्षा सात के छात्र की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव में ही गन्ने के खेत में मिला है। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। एएसपी, सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिस्थितिजन्य साक्ष्य कुकर्म के …
अमरोहा,अमृत विचार। बुधवार शाम घर से लापता 12 वर्षीय कक्षा सात के छात्र की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव में ही गन्ने के खेत में मिला है। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। एएसपी, सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिस्थितिजन्य साक्ष्य कुकर्म के बाद हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
घटना थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव दौलतपुर की है। यहां ऋषिपाल सिंह का परिवार रहता है। वह दिल्ली में बच्चों के झूले बनाने का काम करते हैं। परिवार में उनके अलावा उनकी पत्नी अपने तीन बेटों और एक बेटी के साथ गांव में रहती हैं। उनका एक बेटा 12 वर्षीय बेटा रितिक गांव के पास ही स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। रितिक बुधवार शाम पांच बजे से घर से अचानक गायब हो गया। परिजनों ने तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी लेकिन, देर रात तक रितिक का कोई सुराग नहीं लगा।
गुरुवार को किशोर का शव किसान एहसान के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। किशोर के शरीर पर नीचे के हिस्से के कपड़े अस्तव्यस्त थे । बताया जा रहा है कि शव के पास से सैक्स संबंधित चीजे भी बरामद हुई हैं। एएसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ सिटी वीके राणा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। मौके पर डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए। एसओजी ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बालक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। उसके गर्दन और होंठ पर भी चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : जंगली कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर गाय को मार डाला
