आप प्रदेश में निकाय चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगी: सभाजीत सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर निगम चुनाव को देखते हुए आप उत्तर प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने राम मनोहर लोहिया वार्ड के मोहित महराज को उनके कई समर्थकों के साथ सिविल लाइन स्थित होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता दिलाई। आप चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी …

अयोध्या। नगर निगम चुनाव को देखते हुए आप उत्तर प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने राम मनोहर लोहिया वार्ड के मोहित महराज को उनके कई समर्थकों के साथ सिविल लाइन स्थित होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता दिलाई। आप चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी नगर निगम चुनाव मजबूती से उत्तर प्रदेश में लड़ेगी।

चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि जिलों में प्रत्याशी बड़ी संख्या में आवेदन लेकर जा रहे हैं। प्रत्याशियों के चयन में ट्रिपल सी का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा जिस तरह से भारी संख्या में लोग आप की सदस्यता ले रहे हैं यह स्पष्ट रूप से इस बात की पुष्टि है कि जनता में आप की नीतियां कितनी लोकप्रिय है। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति, जिला महासचिव सुनील मौर्य, मो नदीम रजा, राजीव पाठक, रवि साह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-हर साल 10 लाख युवाओं को रोजगार देगी आप : सभाजीत सिंह

संबंधित समाचार