लखनऊ: आजम खान को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया ट्वीट, कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा सुनाई गयी है। इसको लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने सन्देश में लिखा कि आजम खान का राजनीतिक जीवन भाजपा और समाज के विरोध में भाषण देने के लिए …

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा सुनाई गयी है। इसको लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने सन्देश में लिखा कि आजम खान का राजनीतिक जीवन भाजपा और समाज के विरोध में भाषण देने के लिए जाना जाता है। साथ ही उन्होंने लिखा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी भाषा को मर्यादा में बनाये रखना बेहद जरूरी है। केशव मौर्य ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

ये भी पढ़ें-कन्नौज: चिरैयागंज मोहल्ले के मामले में अब पुलिस ने उपद्रवियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

संबंधित समाचार