मेरठ: कैदी भाईयों को टीका लगाने आयी बहनों से जेल अफसरों ने भी लगवाया टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार मेरठ। भाई बहनो के पवित्र त्योहार भाईदूज पर मेरठ में एक अलग नजारा देखने को मिला। यहां जेल में अपने कैदी भाईयों को टीका लगाने आई बहनों से जेल अफसरों ने भी टीका लगवाया। यहीं बहनों के बैठने के लिए उचित इंतजाम करते हुए उनका स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोशल …

अमृत विचार मेरठ। भाई बहनो के पवित्र त्योहार भाईदूज पर मेरठ में एक अलग नजारा देखने को मिला। यहां जेल में अपने कैदी भाईयों को टीका लगाने आई बहनों से जेल अफसरों ने भी टीका लगवाया। यहीं बहनों के बैठने के लिए उचित इंतजाम करते हुए उनका स्वागत भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोशल पुलिसिंग के निर्देश का पालन करते हुए जिला जेल में बंद ऐसी सात महिला बंदियों, जिनके भाई नहीं थे, उनसे जेल अधीक्षक राकेश कुमार, जेलर राकेश वर्मा, जेलर मनीष कुमार, डिप्टी जेलर नवीन कुमार, विक्रम सिंह, अरविंद कुमार समेत जेल कर्मचारियों ने भाई का दायित्व निभाया। महिला बंदियों ने जेल अफसरों को तिलक किया और मुंह मीठा कराया। जेल मुलाकात स्थल पर बहनों की भीड़ न लगे और उन्हें कोई परेशानी न हो, इसके लिए तीन कांउटर बनाकर महिला मुलाकातियों के लिए जेल मुलाकात मुहर लगाने की व्यवस्था की गई थी।

संबंधित समाचार