बरेली: फिल्म ‘मुहम्मद द मैसेंजर ऑफ गॉड’ का विरोध
बरेली,अमृत विचार। 21 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म मुहम्मद द मैसेंजर ऑफ़ गॉड का विरोध शुरू हो गया है। जबकि इसका ट्रेलर 10 जुलाई को रिलीज़ हो चुका है। नबीरे आला हजरत और आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां राष्ट्रीय अध्यक्ष इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल ने कहा कि साल 2015 मे बनी विवादस्पद फ़िल्म मुहम्मद …
बरेली,अमृत विचार। 21 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म मुहम्मद द मैसेंजर ऑफ़ गॉड का विरोध शुरू हो गया है। जबकि इसका ट्रेलर 10 जुलाई को रिलीज़ हो चुका है।
नबीरे आला हजरत और आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां राष्ट्रीय अध्यक्ष इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल ने कहा कि साल 2015 मे बनी विवादस्पद फ़िल्म मुहम्मद द मैसेंजर ऑफ़ गॉड ईरान के एक जाहिल फ़िल्म डायरेक्टर मजीद मजीदी ने ईरानी भाषा मे बनायी थी। जिसको लेकर मुस्लिम समाज मे काफी क्रोध था।
अब ईरान द्वारा पैगम्बर ऐ इस्लाम नबी पाक मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर देश मे 21 जुलाई को विवादस्पद मूवी ‘मुहम्मद द मैसेंजर ऑफ़ गॉड’ हिंदी मे रिलीज़ होने जा रही है और इसका ट्रेलर 10 जुलाई को रिलीज़ हो चुका है। जिसको लेकर मुस्लिम समाज में काफी क्रोध है। इसलिए इस फ़िल्म के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजाकर फ़िल्म पर रोक लगाने की मांग की है।
मौलाना तौक़ीर रज़ा खान की ओर से जिला अधिकारी बरेली को ज्ञापन प्रेषित करने वालों में डॉ. नफीस खान, मो. नदीम खान, इफ्तिखार कुरैशी, अफ़ज़ल बेग फरहान रज़ा खान ,शमशाद प्रधान,वकील खान, आदि मौजूद रहे।
