दीपावली के चलते बदला था कार्यक्रम, अब कल होगा सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार । शुक्रवार को सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। दीपावली की वजह से इस माह यह तिथि परिवर्तित की गई थी। सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि इस बार 28 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जा रहा है। वैसे यह आयोजन हर माह 24 तारीख को होता है। इस आयोजन …

चित्रकूट, अमृत विचार । शुक्रवार को सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। दीपावली की वजह से इस माह यह तिथि परिवर्तित की गई थी।

सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि इस बार 28 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जा रहा है। वैसे यह आयोजन हर माह 24 तारीख को होता है। इस आयोजन के अंतर्गत सभी फर्स्ट रेफरल यूनिटों (एफआरयू) में गर्भवतियों की जांच होगी। नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरके आजाद ने बताया कि जांच के दौरान प्रसव में किसी तरह की जटिलता होने पर उन महिलाओं को चिह्नित कर उन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

इन गर्भवतियों की प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में जांच की जाती है। जनपद में इस बार 28 अक्टूबर को जिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर, मऊ व राजापुर के एफआरयू में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा|

आशा कार्यकर्ताओं को मिलती है प्रोत्साहन राशि
इस संबंध में जिला परामर्शदाता (मातृत्व स्वास्थ्य) अरुण कुमार ने बताया कि जांच के लिए स्वास्थ्य इकाई लाने पर आशा कार्यकर्ता को प्रोत्साहन राशि प्रति विजिट सौ रुपये दिये जाने का प्रावधान है। चिह्नित एचआरपी वाली गर्भवती के सुरक्षित संस्थागत प्रसव और उसके बाद उसकी देखभाल के लिए 45 दिनों बाद आशा को 500 रुपये दिए जाते हैं| बताया कि एक अप्रैल से सितंबर तक पीएमएसएमए में आई गर्भवतियों की कुल संख्या 4285 रही। चिकित्सकों ने 4003 गर्भवतियों की जांच की।

ये भी पढ़ें-सितारगंज हादसे में बरेली के दो युवकों की मौत से गांव में मातम, तीसरे की हालत नाजुक

संबंधित समाचार