कानपुर: अराजक तत्वों ने गाय के मुंह में बम लगाकर फोड़ा, पुलिस कूड़े की करा रही फोरेंसिक जांच
कानपुर, अमृत विचार। शहर के काकादेव से एक शर्मसार कर दबने वाली घटना सामने आई है। यहां एम ब्लॉक में कुछ अराजक तत्वों पर गाय के मुंह में बम लगाकर फोड़ने का आरोप है। बम फटने से गाय का जबड़ा फट गया। यह तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों में रोष बढ़ …
कानपुर, अमृत विचार। शहर के काकादेव से एक शर्मसार कर दबने वाली घटना सामने आई है। यहां एम ब्लॉक में कुछ अराजक तत्वों पर गाय के मुंह में बम लगाकर फोड़ने का आरोप है। बम फटने से गाय का जबड़ा फट गया। यह तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों में रोष बढ़ गया। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक कुछ नशेबाजों ने यह कार्य किया है। वहीं पुलिस ने जांच के बाद ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं कि है। नगर निगम की टीम ने गाय का इलाज शुरू किया है।
पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने बताया कि कूड़े के ढेर के पास गाय के चरते समय विस्फोट होने से घायल हुई है। विस्फोट किस चीज का था, इसकी जांच कराई जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कूड़े की भी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। नगर निगम का कैटल कैचिंग दस्ता गाय को रायपुरवा स्थित पशु चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गया। नगर निगम के मुख्य पशु चिकिसाधिकारी डा. आरके निरंजन ने बताया कि गाय का इलाज चल रहा है।
सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल
गाय के जबड़े में बम फटने की सूचना पर वह खून से लथपथ हो गई। इस पर लोगों ने गाय की फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। तस्वीर में लोग मानवता को शर्मसार करने जैसी तमाम बातें लिख रहे थे। इसमें कई लोगों ने ऐसा करने वाले दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं गाय के इलाज की दूसरी फ़ोटो भी सामने आई है।
यह भी पढ़ें:-छह साल से अधिक की सजा वाले अपराधों में फोरेंसिक जांच को अनिवार्य करना सरकार का लक्ष्य: शाह
