फर्रुखाबाद में टला बड़ा हादसा: पटरी टूटने से पैसेंजर ट्रेन का पहिया जमीन में धंसा, ट्रेनों का संचालन बंद
फर्रुखाबाद। रेलवे लाइन की पटरी टूट जाने से पैसेंजर ट्रेन का पहिया ट्रैक से उतर गया । इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। कानपुर कासगंग रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार सुबह 10.35 बजे कमालगंज स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन करीब 10.40 बजे …
फर्रुखाबाद। रेलवे लाइन की पटरी टूट जाने से पैसेंजर ट्रेन का पहिया ट्रैक से उतर गया । इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। कानपुर कासगंग रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार सुबह 10.35 बजे कमालगंज स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन करीब 10.40 बजे थाना कमालगंज के ग्राम कतरौली पट्टी के सामने से गुजर रही थी।

उस समय ट्रेन का इंजन टूटी पटरी से गुजर गया। इंजन के पीछे वाली विकलांग बोगी टूटी पटरी से निकल रही थी। तभी बोगी का एक पहिया ट्रैक से उतर गया। ट्रेन के पायलट जसवेद्र सिंह ने ट्रेन तुरंत रोक दी। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस के अलावा रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पटरी की मरम्मत के लिए रेलवे कर्मचारियों को लगाया गया। ट्रेन के खड़े हो जाने के कारण यात्री परेशान हो गए और कासगंज से कानपुर का रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद: पैदल जा रहे अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत
