सुल्तानपुर: आमने सामने भिड़ी दो बाइकें, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। शहर से बच्चे का इलाज कराकर लौट रहे बाइक सवार युवक सामने से आ रही बाइक में अनियंत्रित होकर भिड़ गए। गम्भीर हालत में घायलो को जिला अस्पताल पहुचाया गया, जहां तीन लोगों का इलाज चल रहा है। कुड़वार थाना क्षेत्र के मिया की तकिया पटकापुर निवासी इसराइल पुत्र इस्माइल शहर से पड़ोसी के …

सुल्तानपुर। शहर से बच्चे का इलाज कराकर लौट रहे बाइक सवार युवक सामने से आ रही बाइक में अनियंत्रित होकर भिड़ गए। गम्भीर हालत में घायलो को जिला अस्पताल पहुचाया गया, जहां तीन लोगों का इलाज चल रहा है। कुड़वार थाना क्षेत्र के मिया की तकिया पटकापुर निवासी इसराइल पुत्र इस्माइल शहर से पड़ोसी के बच्चे का इलाज कराकर सौरभ पुत्र सुरेशचंद्र के साथ लौट रहा था।

जैसे ही युवक गंजेहड़ी गांव के आगे पहुचा कि सामने से आ रहे कुड़वार कस्बा निवासी बाइक सवार जुनैद पुत्र अतहर खान,इदरीश पुत्र इरसाद अहमद की बाइक से टकराकर दोनो बाइक सवार गिर गए।सूचना पर पहुची पीआरबी ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।जहां इसराइल, जुनैद व इदरीस का इलाज चल रहा है।सभी घायल खतरे से बाहर है।प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: दूज कराकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, चालक फरार

संबंधित समाचार