डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया केजीएमयू का निरीक्षण, सुनी मरीजों की पीड़ा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को केजीएमयू की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओपीडी में आए मरीज व उनके परिवारीजनों से मुलाकात की। उनसे परेशानियों को पूछी। केजीएमयू अधिकारियों से व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। सुबह उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक केजीएमयू पहुंचे। ओपीडी के बाहर पुलिस चौकी के निकट ओपीडी …

लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को केजीएमयू की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओपीडी में आए मरीज व उनके परिवारीजनों से मुलाकात की। उनसे परेशानियों को पूछी। केजीएमयू अधिकारियों से व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। सुबह उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक केजीएमयू पहुंचे। ओपीडी के बाहर पुलिस चौकी के निकट ओपीडी पंजीकरण के लिए मरीजों की कतार लगी थी।

उन्होंने मरीजों से कतार की वजह पूछी। वहां तैनात कर्मचारियों ने बताया कि काफी मरीज दूसरे जिलों से आते हैं। ऐसे में सुबह से कतार में खड़े हो जाते हैं। नौ बजे से ओपीडी का संचालन होता है। उसे पहले पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होती है। इसके बाद उन्होंने केजीएमयू के सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार को फोन किया। मरीज और उनके परिवारीजनों की परेशानियों के निस्तारण के निर्देश दिए। ओपीडी पंजीकरण की व्यवस्था में सुधार के लिए उचित कदम उठाने को कहा।

समय पर ओपीडी में बैठे डॉक्टर
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर समय पर ओपीडी में बैठे। वार्ड में भर्ती मरीजों को देखे। किसी भी मरीज के इलाज में कोई लापरवाही न बरती जाए। मरीजों को जेनेरिक दवाएं ही लिखें।

शव विच्छेदन गृह का जायजा लिया
उसके बाद उप मुख्यमंत्री पुलिस चौकी गए। उसके बाद शव विच्छेदन गृह गए। वहां की व्यवस्थाओं को देखा। वहां मौजूद अधिकारियों को विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। कहा यहां बेतहाशा दुखी व पीड़ा में लोग आते हैं। लिहाजा उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जल्द से जल्द पोस्टमार्टम किया जाए।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: डिप्टी आरएमओ ने मंडी के क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार