इमरान खान का ‘हकीकी आजादी मार्च’ शुरू, लाहौर से इस्लामाबाद करेंगे कूच….गृह मंत्रालय ने दी चेतावनी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का ‘हकीकी आजादी मार्च’ लाहौर से इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गया है। पीटीआई ने यह मार्च पत्रकार अरशद शरीफ को समर्पित किया है, जिसकी केन्या में हत्या कर दी गई थी। इससे पहले पीटीआई ने एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें मार्च के बारे में बता रहे …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का ‘हकीकी आजादी मार्च’ लाहौर से इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गया है। पीटीआई ने यह मार्च पत्रकार अरशद शरीफ को समर्पित किया है, जिसकी केन्या में हत्या कर दी गई थी। इससे पहले पीटीआई ने एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें मार्च के बारे में बता रहे इमरान खान ने कहा है कि वे ‘जिहाद’ पर निकल रहे हैं। ‘हकीकी आजादी मार्च’ में पीटीआई की महिलाएं सबसे आगे होंगी।
‘हकीकी आजादी मार्च का हिस्सा नहीं बनें’
वहीं सरकार ने ‘हकीकी आजादी मार्च’ लेकर आगाह किया है। गृह मंत्रालय ने सरकारी कर्मचारियों को कहा है कि वे इस मार्च का हिस्सा नहीं बनें। साथ ही, राज्य सरकारों को भी ये बातें कही गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगर जरूरत पड़ी तो इमरान खान की गिरफ्तारी भी हो सकती है। चेतावनी दी है कि लंबी पैदल यात्रा करने वालों ने कानून तोड़ा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मार्च में शामिल सभी लोग शांतिपूर्ण व्यवहार करेंगे- इमरान
हकीकी मार्च से पहले इमरान खान ने कहा कि हम किसी भी हिंसा के लिए इस्लामाबाद नहीं जा रहे हैं, हम कोई कानून नहीं तोड़ेंगे। हम उच्च सुरक्षा क्षेत्र ‘रेड जोन’ में प्रवेश नहीं करेंगे। हम राजधानी में उस स्थान पर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने नामित किया गया है। इमरान खान ने ये भरोसा दिलाया कि मार्च में शामिल सभी लोग शांतिपूर्ण व्यवहार करेंगे। इमरान ने कहा कि हकीकी आज़ादी के लिए हमारा मार्च होगा और इसकी कोई समय सीमा नहीं होगी। इमरान खान ने इस मार्च को राजनीति से इतर बताया।
इमरान खान पांच साल के लिए अयोग्य घोषित
आपको बता दें कि 21 अक्टूबर को पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने तोशखाना मामले में इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। उनकी संसद सदस्यता भी रद कर दी।
ये भी पढ़ें : ‘ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन’ से जुड़े कर धोखाधड़ी मामले की सुनवाई के लिए 12 न्यायाधीशों की पीठ गठित
