मुरादाबाद: सेल्फी प्वाइंट से 80 हजार रुपए का सामान चोरी, मुकदमा
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने की कवायद करते हुए नगर निगम ने पीली कोठी चौराहे पर जिस सेल्फी प्वाइंट को विकसित किया था, वहां से 80,000 रुपये का सामान चोरी हो जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नगर निगम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने की कवायद करते हुए नगर निगम ने पीली कोठी चौराहे पर जिस सेल्फी प्वाइंट को विकसित किया था, वहां से 80,000 रुपये का सामान चोरी हो जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नगर निगम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात सिद्धार्थ शंकर सक्सेना के मुताबिक उनकी संस्था मुरादाबाद शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न कार्य योजना को धरातल पर उतारने में जुटी है। इसके तहत शहर के पीली कोठी चौराहे पर कुन्दन स्वीटस के सामने चर्च की दीवार से लगी हुयी भूमि पर 40 लाख रुपए की लागत से एक सेल्फी प्वाइंट विकसित किया गया है।
24 अक्टूबर की रात सेल्फी प्वाइंट के अक्षर C को तथा कुछ टाइल्स को असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं सेल्फी प्वाइंट पर लगाये गये फव्वारे के नोजल भी चोर चुरा ले गए। अरजाकतत्वों की करतूत से 80 हजार रुपए का चूना स्मार्ट सिटी लिमिटेड को लगा। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में अभियोग दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
अराजक तत्व तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस कंगाल रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि नोजल चुराने के आरोपी व सेल्फी प्वाइंट से छेड़छाड़ करने वाले अराजक तत्वों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- दर्दनाक : सड़क हादसे में दो लोगों ने गंवाई जान
