बाराबंकी : नेताओं में नहीं रहा जिगरा, अधिकारियों के छू रहे हैं पैर : बृजभूषण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बाराबंकी। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को यहां सांसदों विधायकों पर जमकर तंज कसा। कहा कि अफसरशाही हावी होती जा रही है। क्योंकि सांसद विधायक बनने के बाद भी नेताओं की अधिकारियों को सर कहने की आदत नहीं जा रही है। नेता अधिकारियों के पैर छू रहे हैं। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह …

अमृत विचार,बाराबंकी। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को यहां सांसदों विधायकों पर जमकर तंज कसा। कहा कि अफसरशाही हावी होती जा रही है। क्योंकि सांसद विधायक बनने के बाद भी नेताओं की अधिकारियों को सर कहने की आदत नहीं जा रही है। नेता अधिकारियों के पैर छू रहे हैं।

पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे अशोक सिंह के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुंचे वाले सांसद करनैलगंज बृज भूषण शरण सिंह पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके पास एक शख्स आया। और कहा कि वह विधायकी का चुनाव लड़ना चाहता है। इस पर उन्होंने उससे पूछा कि कोई एक काम बताइये जिससे जनता आपके ऊपर विश्वास करती हो।

उन्होंने कहा कि पहले नेता आंदोलनों,विद्यार्थी परिषद और छात्र राजनीति से तप कर उच्च पदों पर चुन कर आते थे। लेकिन अब वह सब बंद हो गया है। अब ऐसे नेताओं की संख्या भी काफी कम हो गई है। अब नेता केवल पदेन आने लगे है। पदेन आकर नेता विधायक तो बन जाते है। लेकिन उनमें अंदर जिगरा नहीं आ पाया है।पदेन आकर नेता सांसद भी बन गए, लेकिन उनकी सर कहने की आदत नहीं गई। आज के सांसद और विधायक अधिकारियों के ऑफिस में पैर छू रहे है।

ऐसे नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि अगर अधिकारियों के पैर ही छूने थे, तो वह विधायक और सांसद क्यों बने। छात्र राजनीति और आंदोलन से निकलकर नेता बनने वाले लोग कभी भी अधिकारियों के पैरो पर नही गिरे। उन्होंने सदैव जनता के लिए संघर्ष किया। लेकिन आज के समय में ऐसे नेताओं के चलते संघर्ष की कोख से निकले नेताओं का भी नाम बदनाम कर रखा है।

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद सिंह गोप उनके रिश्तेदार हैं और बचपन के साथी है। बड़े भाई अशोक जी की मृत्यु का समाचार उन्हें देर से मिला, इसलिए वह आज उनके घर पर मिलने आए है। सपा के कद्दावर नेता सहित बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के लोगों ने पहुंच कर दिवंगत अशोक सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप भावुक दिखे। इस पर वहां मौजूद भाजपा व सपा के दोनों कद्दावर नेताओं ने गोप व उनके परिवार को ढांढस बंधाया, कहा कि दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। यहां इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनगर राजन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी डॉ कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा।

यह भी पढ़ें- सीएम ने बताई खासियत : यूपी में अपराधी जेल गए या फिर मार गिराए गए

संबंधित समाचार