आगरा: लंपी वायरस का बढ़ा प्रकोप, पचास गोवंश मरने का दावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। लंपी वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। इसकी चपेट में आकर गोवंश मर रहे हैं। समाजसेवी संगठन टीम लीफ ने दावा किया है कि शमशाबाद क्षेत्र में बीते 10 दिनों में लंपी वायरस से 50 से अधिक गोवंशों की मौत हो चुकी है। आरोप है कि बड़ी संख्या में गोवंशों की …

आगरा, अमृत विचार। लंपी वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। इसकी चपेट में आकर गोवंश मर रहे हैं। समाजसेवी संगठन टीम लीफ ने दावा किया है कि शमशाबाद क्षेत्र में बीते 10 दिनों में लंपी वायरस से 50 से अधिक गोवंशों की मौत हो चुकी है। आरोप है कि बड़ी संख्या में गोवंशों की मौत के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। वायरस की रोकथाम के लिए विभाग ठोस कदम नहीं उठा रहा। और न ही मृत गोवंशों को दफनाने की व्यवस्था कर रहा है।

जिले में तीन हजार से अधिक गाय लंपी वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। इनके मरने के आंकड़ों को लेकर भी रहस्य गहरा रहा है। पशुपालन विभाग के आंकड़ों में अब तक सात गायों का मरना दर्ज है, जबकि टीम लीफ का दावा है कि सिर्फ शमशाबाद क्षेत्र में ही 10 दिनों में 50 से अधिक गोवंश मर चुके हैं। जिले के अन्य इलाकों में भी गोवंश दम तोड़ रहे हैं। जबकि नगर निगम और पशु पालन विभाग दोनों गोवंश संरक्षण के लिए जिम्मेदार हैं।

ये भी पढ़ें-उन्नाव: कुएं में मिला लापता बुजुर्ग का शव, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार